फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Man killed, father injured by relative who stayed at home

कौशाम्बी: घर पर रुके रिश्तेदार ने की युवक की हत्या, पिता को भी किया जख्मी

Fri, 26 Nov 2021 11:38 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Nov 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Man killed, father injured by relative who stayed at home
कौशाम्बी में हमले में घायल कमलेश। - फोटो : kaushambi

चरवा कोतवाली इलाके के रसूलाबाद ऊर्फ कोइलहा गांव के मजरा गोलकइयापुर में रिश्तेदार के यहां घर पर रुके एक युवक ने साथ में सो रहे युवक की ईंट से वार करके हत्या दी। जगहट होने से जब युवक का पिता बीच बचाव में आए तो उन्हें भी ईंट से मार कर घायल कर दिया। रात में चीख पुकार मचने पर आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक शातिर और अपराधी किस्म का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

 
चरवा कोतवाली के रसूलाबाद ऊर्फ कोइलहा गांव के मजरा गोलकइयापुर के रहने वाले मंगल (18) पुत्र कमलेश के घर पर उसका करीबी रिश्तेदार राम बहोरी कई दिनों से रुका हुआ था। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात भी राम बहोरी के साथ मंगल सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे के बाद राम बहोरी और मंगल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। शोर सुनकर मंगल का पिता कमलेश वहां पहुंच गया, जब तक मंगल और बहोरी के बीच हो रहे विवाद को लेकर पिता कमलेश समझाता कि राम बहोरी ने बगल में पड़ी ईंट से मंगल के ऊपर हमला कर दिया। इसमें मंगल का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस बात का विरोध पिता कमलेश ने किया तो बहोरी ने उस पर भी हमला कर दिया। इसमें बहोरी को भी गंभीर चोटें आईं हैं। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पाकर रात के ही सीओ चायल श्यामकांत के साथ चरवा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल पिता कमलेश को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर मृतक मंगल के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शातिर किस्म का है राम बहोरी, परिजन बता रहे अर्धविक्षिप्त
रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव में शुक्रवार की रात हुई मंगल को हत्या में आरोपी राम बहोरी बेहद ही शातिर किस्म का है, लेकिन परिजन उसको बचाने के लिए अर्धविक्षिप्त बता रहें है। मूलतः रसूलाबाद कोइलहा गांव का ही रहने वाला आरोपी राम बहोरी पिछले कई सालों से बेरोजगार है। इस कारण वह इधर-उधर घूमता रहता है। उसके घर और परिवार के लोग भी इसको लेकर परेशान भी रहते हैं। लोगों की माने तो घर मे खाना नहीं मिलने के कारण इन दिनों वह रिश्ते के भतीजा लगने वाले कमलेश के घर मे रह रहा था। शुक्रवार की रात कमलेश के बेटे मंगल से विवाद होने के बाद आरोपी ने सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद परिजन अब उसके बचाव में आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed