{"_id":"69693f7c634bc22678014426","slug":"kaushambi-legends-beat-paschimsharira-legends-by-11-runs-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-135039-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कौशाम्बी लीजेंड्स ने पश्चिमशरीरा लीजेंड्स को 11 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कौशाम्बी लीजेंड्स ने पश्चिमशरीरा लीजेंड्स को 11 रन से हराया
Fri, 16 Jan 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच का सम्मान लेते पिंटू केसरवानी। स्रोत- आयोजक
जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को कौशाम्बी लीजेंड्स और पश्चिमशरीरा लीजेंड्स के बीच 16-16 ओवरों का खेल हुआ। इसमें पश्चिमशरीरा को हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का सम्मान पिंटू केसरवानी को मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कौशाम्बी लीजेंड्स की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। कौशाम्बी लीजेंड्स की ओर से पिंटू केसरवानी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 23 गेंदों में आठ छक्के और चार चौके की मदद से 71 रन बनाए। वहीं, राजेश शुक्ला ने 44 गेंदों में 69 रन की आक्रामक पारी खेली, इन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए।
पश्चिमशरीरा लीजेंड्स की ओर से गेंदबाजी में राकेश सरोज ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिमशरीरा लीजेंड्स की टीम 16 ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान पूरन सिंह ने 33 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे।
विज्ञापन
कौशाम्बी लीजेंड्स के गेंदबाज फारूख ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए। इस प्रकार कौशाम्बी लीजेंड्स ने मुकाबला 11 रन से जीत लिया। मैच के दौरान डॉ. अरुण केसरवानी, बालक चौरसिया, धर्मेंद्र केसरवानी, सोनी सिंह, हीरेंद्र सिंह आदि रहे। इस मुकाबले में अंपायर की भूमिका गौरव सिंह ने निभाई।