फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Khel Ratna award to Sunita, who raised the country's prestige

Kaushambi News: देश का मान बढ़ाने वाली सुनीता को कौशाम्बी खेल रत्न सम्मान

Sat, 08 Apr 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 08 Apr 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi Khel Ratna award to Sunita, who raised the country's prestige
कौशाम्बी महोत्सव का उद्घाटन करने आए केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने कुवैत में देश का मान बढ़ाने वाली खिलाड़ी सुनीता देवी को कौशाम्बी खेल रत्न का सम्मान दिया। वहीं सांसद खेल स्पर्धा के 10 अन्य विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मंझनपुर ब्लॉक के बरई बंधवा गांव की रहने वाली सुनीता देवी ने पिछले साल कुवैत में अक्तूबर में हुई यूथ एशिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें उन्होंने तीन हजार मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया था और दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन

उनकी इसी उपलब्धि पर शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें कौशाम्बी खेल रत्न के सम्मान से नवाजा। इसके अलावा सांसद खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
हाल ही में हुई सांसद खेल स्पर्धा में कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के 12 ब्लॉकों के 17 हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें से वॉलीबाल बालक वर्ग में कुंडा के हथिगवां निवासी मो. मुस्तकीम, बालिका में मंझनपुर के पवैया की रहने वाली प्रियंका, कबड्डी बालक में यहीं के आर्यन, बालिका में नेवादा के श्यामपुर की साक्षी देवी, खो-खो बालक वर्ग में सिराथू के बिसारा के अभिषेक कुमार, बालिका में मंझनपुर पवैया की दर्शन, एथलेटिक्स बालक में सिराथू के देवखरपुर के कलीम अहमद, बालिका में मंझनपुर के पुलिस लाइंस की पूजा राजपूत, बॉक्सिंग बालक में मंझनपुर के अकबराबाद के शिवाकांत, कुश्ती बालक में मंझनपुर के थांभा अलावलपुर निवासी आदेश राणा को केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।


समाज सेवा के लिए सम्मानित हुए राजेंद्र
कौशाम्बी महोत्सव के मंच पर मूरतगंज ब्लॉक के देवरा निवासी राजेंद्र प्रसाद मौर्य को भी सम्मानित किया गया। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें कौशाम्बी रत्न के सम्मान से नवाजा। आरएसएस में प्रचारक रह चुके राजेंद्र प्रसाद को यह सम्मान उनकी समाजसेवा के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed