{"_id":"b2c016a8b47fcd8cebc55cd1ac6aaecb","slug":"kaushambi-is-shocking-up-board-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी के लिए चौंकाने वाला रहा यूपी बोर्ड का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी के लिए चौंकाने वाला रहा यूपी बोर्ड का परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 18 May 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम कौशाम्बी के लिए इस साल चौंकाने वाला रहा। अक्सर 80 फीसदी से भी अधिक रिजल्ट देने वाले जिले में इस साल हाईस्कूल में सिर्फ 61.6 और इंटरमीडिएट में 53.96 फीसदी परीक्षार्थी ही सफलता हासिल कर सके।
इसका कारण जिला प्रशासन की ओर से बरती गई सख्ती मानी जा रही है। हाईस्कूल में 88 फीसदी अंकों के साथ गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज दारानगर के छात्र मूलचंद्र और इंटरमीडिएट में 93.60 प्रतिशत अंक हासिल कर धर्मादेवी इंटर कॉलेज केन कनवार की छात्रा माधवी जिले में अव्वल रहीं। दोनों परीक्षाओं को मिलाकर इस साल कुल 48793 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से मात्र 28169 को ही सफलता हासिल हुई।