फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Home Guard jawan in bullet fired from Diwan's service revolver, condition critical

कौशाम्बी : दीवान की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली में होमागर्ड का जवान,  हालत नाजुक

Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
सार

सरायअकिल थाने की डायल 112 पीआरवी 1197 पर दीवान संतोष कुमार राय व कौशांबी कोतवाली के बिदांव निवासी होमगार्ड शैलेश कुमार की तैनाती है। शैलेश वैन में चालक है। शनिवार की सुबह दोनों अपनी पीआरवी वैन से क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे।

विज्ञापन
Kaushambi: Home Guard jawan in bullet fired from Diwan's service revolver, condition critical
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बे के कंथुवा मोहल्ले में शनिवार सुबह यूपी-112 वैन में सवार होमगार्ड के जवान को दीवान की सर्विस रिवाल्वर से गोली लग गई। गोली होमगार्ड के जांघ में लगी। बताया गया कि वैन में सवार दीवान अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहा था तभी फायर हो गया। वहीं चर्चा रही कि दीवान शराब के नशे में धुत था, इस वजह से गोली चल गई। फिलहाल जख्मी होमगार्ड को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप रहा।

विज्ञापन




सरायअकिल थाने की डायल 112 पीआरवी 1197 पर दीवान संतोष कुमार राय व कौशांबी कोतवाली के बिदांव निवासी होमगार्ड शैलेश कुमार की तैनाती है। शैलेश वैन में चालक है। शनिवार की सुबह दोनों अपनी पीआरवी वैन से क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। सुबह करीब नौ बजे वैन कंधुआ मोहल्ले में खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक वैन के अंदर गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। फायर की आवाज सुन लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद वैन से चीखने की आवाज आनी शुरू हो गई।
विज्ञापन




स्थानीय लोग भाग कर मौके पर पहुंचे तो देखा शैलेश के जांघ में गोली लगी थी और वह खून से लथपथ होकर कराह रहा था। घटना की जानकारी से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। आननफानन दीवान को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बारे में सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि दीवान ने लापरवाही पूर्वक सर्विस रिवाल्वर साफ की थी, जिस वजह से गोली चली। दीवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गोली लगने से जख्मी होमगार्ड की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की नहीं हो सकी पुष्टि
होमगार्ड को लगी गोली के मामले में चर्चा रही जिस दीवान की सर्विस रिवाल्वर से फायर हुआ वह शराब के नशे में था। वहीं, सीओ का कहना है कि दीवान शराब के नशे में नहीं था। फिलहाल पुष्टि के लिए उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 



इनोवा में पीछे की सीट पर बैठा था दीवान
सीओ का कहना है कि जख्मी होमगार्ड पीआरवी में बतौर चालक नियुक्त है। घटना के वक्त शैलेश चालक की सीट पर बैठा था जबकि दीवान पीछे की सीट पर। इस दौरान दीवान ने लापरवाही पूर्वक अपनी सर्विस रिवाल्वर को साफ करने लगा, तभी अचानक फायर हो गया। फिलहाल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed