फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Gujarati devotee traveling in car dies, three injured in collision with truck

Kaushambi : ट्रक की टक्कर से कार सवार गुजराती श्रद्धालु की मौत, तीन जख्मी

Mon, 03 Feb 2025 02:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Feb 2025 02:19 PM IST
सार

चित्रकूट जिले के पहाड़ी कस्बे में शनिवार रात बेकाबू ट्रक ने गुजराती श्रद्धालुओं की कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार श्रद्धालु जख्मी हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल एक श्रद्धालु की मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Kaushambi: Gujarati devotee traveling in car dies, three injured in collision with truck
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले के पहाड़ी कस्बे में शनिवार रात बेकाबू ट्रक ने गुजराती श्रद्धालुओं की कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार श्रद्धालु जख्मी हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल एक श्रद्धालु की मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार शाम साथ रहे दोस्त शव लेकर गुजरात रवाना हो गए।

विज्ञापन

 

गुजरात प्रांत के वलसाड़ जिले के दादरी फोलिया महादेव मोहल्ला निवासी हरिकिशन (51) अपने दोस्त अजय, अंकुश और धनंजय के साथ शनिवार भोर कार से महाकुंभ प्रयागराज के लिए निकले थे। साथ रहे अजय ने बताया कि रात करीब 11 बजे चित्रकूट जिले के पहाड़ी कस्बे के पास उनकी कार को किसी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

जोरदार टक्कर लगते ही कार सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार चारों लोग जख्मी हो गए। किसी तरह कार से बाहर निकलकर उन्होंने सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से चारों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान हरिकिशन की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के मुताबिक बाकी तीनों लोग मामूली तौर पर जख्मी हुए हैं। कोतवाल संजय तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार शाम हादसे का शिकार हुए कार सवार लोग एंबुलेंस से शव लेकर गुजरात रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed