कौशाम्बी को मिली 443 करोड़ की सौगात, डिप्टी सीएम ने 182 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
- चायल के सैयदसरावां, मंझनपुर के गढ़वा और सिराथू के सुजातपुर व धुमाई में हुआ शिलान्यास समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी वर्ष में प्रदेश की भाजपा सरकार ने सौगातों की झड़ी लगा दी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बृहस्पतिवार को जिले में यमुना नदी पर एक और पक्का पुल व तीन रेलवे ओवरब्रिज समेत 443 करोड़ की लागत वाली 182 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसी के साथ ही उन्होंने इन परियोजनाओं को 2022 के अंत तक पूरा करने का भी वक्त तय कर दिया। कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने पर जिले के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम सबसे पहले चायल विधानसभा क्षेत्र के सैयदसरावां पहुंचे। यहां क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार गुप्ता समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में 109 करोड़ 61 लाख वाली 99 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसमें 60 करोड़ 28 लाख की लागत से सैयद सरावां में रेलवे ओवर ब्रिज, 47 करोड़ 46 लाख 97 सड़कों का लोकार्पण/शिलान्यास व 01करोड़ 87 लाख की लागत से मनौरी में फ्लाईओवर पर व्यू कटर का शिलान्यास शामिल है। इसके बाद मंझनपुर विधानसभा के गढ़वा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर सदर विधायक लाल बहादुर की मौजूदगी में 147 करोड़ 47 लाख की लागत वाली 21 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
इसके अलावा यहां क्षेत्रीय विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल की मौजूदगी 89 करोड़ 71 लाख की लागत वाली 66 सड़कों का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि विकास का सिलसिला यहीं थमने वाला नहीं है। जल्द ही जनपद को कुछ और बड़ी-बड़ी सौगातें दी जाएंगी। सभी कार्यक्रमों में पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर समेत वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विधायक ने गदा तो भाजपा नेता ने भेंट की गणेश प्रतिमा
सदर विधानसभा के गढ़वा गांव में आयोजित समारोह में सदर विधायक लाल बहादुर ने गदा भेट की। इसी तरह वरिष्ठ भाजपा नेता विकास उर्फ पिंटू द्विवेदी ने डिप्टी सीएम को विघ्न विनाशक गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट की।