फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Girl Harassment on the pretext of marriage, trying to sell

कौशाम्बी : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बेचने का प्रयास

Sun, 14 Nov 2021 06:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Nov 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Girl Harassment on the pretext of marriage, trying to sell
prayagraj : Harassment - फोटो : prayagraj

इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती को पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म किया और फिर दिल्ली भगा ले गया। आरोप है कि वहां उसे 40 हजार रुपए में बेचने का प्रयास किया गया। किसी तरह चंगुल से छूटकर युवती कानपुर पहुंची और फोन कर घरवालों को आप बीती सुनाई।घर वाले कानपुर से उसे ले आये। थाने पहुंचकर युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सरायअकि क्षेत्र के एक गांव की युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम हो गया। दो सालों से लगातार शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर युवक अपने भाई की मदद से उसे दिल्ली भगा ले गया। आरोप है कि दिल्ली में युवक ने उसकी पिटाई की और 40 हजार रुपयों में उसे बेचने का प्रयास करने लगा। किसी तरह आरोपी प्रेमी के चंगुल से छूटकर युवती भागकर कानपुर आई और फोन कर घरवालों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन कानपुर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले आये। रविवार सुबह युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक व उसके भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रेम-प्रपंच का मामला है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed