फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi daughter Sunita Saroj hoisted the flag in Hong Kong, there was a rush of people congratulating her

उपलब्धि : कौशांबी की बेटी सुनीता सरोज ने हांगकांग में लहराया परचम, बधाई देने वालों का लगा तांता

Sun, 20 Oct 2024 06:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 06:03 PM IST
सार

सुनीता सरोज के घर पर माता गुरुदेईन और पिता चुन्नेलाल को बधाई देने के लिए जनपद वासियों का ताता लगा हुआ है। कौशांबी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण केसरवानी ने भी सुनीता के घर जाकर उनके माता-पिता को बधाई दी।

विज्ञापन
Kaushambi daughter Sunita Saroj hoisted the flag in Hong Kong, there was a rush of people congratulating her
सुनीता सरोज, एथलेटिक्स। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कौशांबी जिले के मंझनपुर तहसील के अंतर्गत बरई बंधवा मालीपुर महाराजगंज की बिटिया सुनीता सरोज ने एक बार फिर हांगकांग में 17वीं एशियाई क्रॉस कंट्री हांगकांग में 6000 मीटर  दौड़ प्रतियोगिता  में स्वर्ण पदक जीतकर कौशांबी सहित देश का नाम रोशन किया।

विज्ञापन


सुनीता की कड़ी मेहनत और लगन का ही यह  परिणाम है। 2022 में कुवैत में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 3000 मीटर की रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। और दुबई में 2024 में हुई जूनियर एथलेटिक्स एशियाई अंडर 20 चैंपियनशिप में 5000 मीटर की रेस में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन


सुनीता सरोज के घर पर माता गुरुदेईन और पिता चुन्नेलाल को बधाई देने के लिए जनपद वासियों का ताता लगा हुआ है। कौशांबी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण केसरवानी ने भी सुनीता के घर जाकर उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने यह बोला कि हमें यह बताते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है कि, कौशांबी के बरई बंधवा गांव की बेटी सुनीता ने एक बार फिर कौशांबी का नाम पूरे भारत में और देश का नाम विश्व में मशहूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता ने अपनी मेहनत, लगन और हौंसला से लबरेज कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। कौशांबी ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार केसरवानी के साथ-साथ राजेश केसरवानी, सुनील केसरवानी, अंशुल केसरवानी,  शिवम शुक्ला, निरंजन चौधरी सभासद नगर पालिका परिषद मंझनपुर, घनश्याम गुप्ता, आर्यवीर सभासद प्रतिनिधि, रामयश लोधी सभासद, सहरोज, और तमाम ग्रामवासी और क्षेत्रवासियों ने सुनीता के परिजनों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed