{"_id":"63f0c2b48305d9186e003d05","slug":"kaushambi-crime-news-kaushambi-news-c-3-1-58996-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, हड़प ली तिलक में दी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, हड़प ली तिलक में दी रकम
Sat, 18 Feb 2023 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, हड़प ली तिलक में दी रकम
आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। फतेहपुर जिले की एक युवती को महेवाघाट कोतवाली इलाके में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर युवक ने तिलक समारोह किया। 51 हजार रुपये लेने का बाद युवक शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फतेहपुर जिले के धाता इलाके की रहने वाली युवती ने बताया कि महेवाघाट के दुर्गा प्रसाद का उसके यहां आना-जाना था। साल भर पहले दुर्गा प्रसाद ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पिछले दिनों युवती ने शादी का दबाव बनाया तो दोनों पक्ष के घरवालों को घटना की जानकारी हो गई।
इसके बाद दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद तिलक हुआ। युवती के घरवालों ने तिलक में 51 हजार रुपये दिए। आरोप है इसके बाद और मांग की जाने लगी। असमर्थता जताने पर दुर्गा प्रसाद ने शादी से इन्कार कर दिया। तिलक का पैसा भी वापस नहीं किया जा रहा है। मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से की। कार्रवाई नहीं करने पर युवती ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने दुर्गा प्रसाद व उसके पिता शिव बक्श के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद