Kaushambi Corona Update: कौशाम्बी में फिर मिले 16 संक्रमित, संख्या पहुंची 241
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण ने अब दोआबा में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में 16 लोग संक्रमित मिले हैं। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 241 पहुंच गई है। हालांकि संक्रमितों के स्वस्थ होने का भी सिलसिला तेज है। बुधवार को भी विभिन्न अस्पतालों मकं भर्ती 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नए संक्रमितों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया है।
सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को दो किश्तों में लैब से 203 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 16 लोग संक्रमित मिले हैं। मूरतगंज क्षेत्र का एक हार्ट पेशेंट मुंबई से आया था। स्वास्थ्य विभाग ने नौ जून को उसका स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित को जिला चिकित्सालय के एल-2 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इसी क्षेत्र के छह अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। इनमें भरवारी कस्बे के चार लोग शामिल हैं। इनके अलावा पश्चिमशरीरा क्षेत्र के सात व मंझनपुर कस्बे के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इनके संपर्कियों की तलाश शुरू कर दी गई है।