{"_id":"6661ad5015e174573106b541","slug":"kaushambi-case-against-three-for-gang-rape-of-a-woman-action-taken-on-the-orders-of-the-court-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन पर मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन पर मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
Thu, 06 Jun 2024 06:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Jun 2024 06:06 PM IST
सार
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव की महिला ने बताया कि बीते एक फरवरी की रात उसके पति यमुना में बने पांटून पुल की चौकीदारी करने गये थे। रात में वह घर पर छप्पर के नीचे अकेले सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी लालचंद्र उर्फ भइयन, फूलचंद्र व दीपक उसके पास आए और कनपटी में तमंचा सटाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
तमंचे की नोक पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार माह बाद सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश व पीड़िता की तहरीर पर की है।
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव की महिला ने बताया कि बीते एक फरवरी की रात उसके पति यमुना में बने पांटून पुल की चौकीदारी करने गये थे। रात में वह घर पर छप्पर के नीचे अकेले सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी लालचंद्र उर्फ भइयन, फूलचंद्र व दीपक उसके पास आए और कनपटी में तमंचा सटाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़िता के मुताबिक सुबह पति के घर लौटने पर थाने पहुंचकर उसने घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन