{"_id":"5dc417158ebc3e5b34736258","slug":"kaushambi-brother-sister-sleeping-inside-the-house-shot-dead-commotion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बीः घर में सो रहे भाई-बहन की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने पुलिस से छीना शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बीः घर में सो रहे भाई-बहन की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने पुलिस से छीना शव
Thu, 07 Nov 2019 09:12 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Nov 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
murder in kaushambi
- फोटो : कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के बक्शी का पुरा गांव में बुधवार रात घर के अंदर सो रहे सगे भाई-बहन की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने लगी, तो ग्रामीणों ने जबरन शव छीन लिया।
बक्शी के पुरा गांव निवासी गप्पू सरोज की करीब १० साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ी बेटी सुनीता की शादी बरौली गांव में हुई है। गांव में गप्पू की पत्नी रतनी अपनी बेटी शीला (17) और बेटे बउवा (14) के साथ रहती थी। बुधवार को रतनी बड़ी बेटी की ससुराल गई थी।
गुरुवार सुबह गांव लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी पीछे की दीवार फांदकर अंदर गए। कमरे में शीला की लाश पड़ी देख लोग भौचक रह गए। खोजबीन के दौरान बउवा का शव भी भूसे में दबा मिला।
विज्ञापन
शीला के गर्दन और बउवा के सीने में सटाकर गोली मारी गई थी। मौके पर 32 बोर का एक मिस कारतूस मिला है। डबल मर्डर की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी अभिनंदन मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए ट्रैक्टर में रखा तो ग्रामीण भड़क उठे। मौके पर पहुंचे सदर विधायक लालबहादुर व एसपी अभिनंदन के समझाने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। घटना की जानकारी के बाद आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
रतनी की बड़ी बेटी ने पड़ोसी पर भूमि विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं आशनाई को लेकर भी हत्या किए जाने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
इनका कहना है
घटना बेहद दुखद है। हत्या के सहीं कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हत्याकांड का जल्द खुलासा करेगी।
कवींद्र प्रताप सिंह, आईजी प्रयागराज

भूमि विवाद और आशनाई पर टिकी पुलिस की जांच
murder in kaushambi
- फोटो : प्रयागराज
डबल मर्डर केस में पुलिस को फिलहाल खुलासे की दिशा में लीड नहीं मिल रही है। भूमि विवाद और आशनाई में हत्या किए जाने को लेकर पुलिस उधेड़बुन में है। रतनी का पड़ोस में रहने वाली लालती पत्नी स्वर्गीय लखन से करीब 20 दिन पहले एक जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में प्रधान ने हस्ताक्षेप कर समझौता कराया था। समझौते के तहत लालती ने रतनी को सात हजार रुपये भी दिए।
रतनी की बड़ी बेटी सुनीला लालती के घरवालों पर ही हत्या करने का आरोप लगा रही है। वहीं यह भी चर्चा रही कि शीला के साथ दुष्कर्म करने के इरादे से कोई बदमाश आया हो. विरोध करने पर उसने भाई बहन की गोली मार कर हत्या कर दिया।
यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शीला का कोई जानने वाला भी आया रहा हो, और बउवा के विरोध करने पर उसने उसे गोली मार दिया। बाद में राज खुलने के डर से उसने शीला को भी मार डाला। फिलहाल दोनों लोगों को गोली सटाकर मारे जाने से शक किसी जानने वाले पर ही हो रहा है।
घर का पिछला हिस्सा गिरा होने के कारण कोई भी आसानी से अंदर आ सकता है। पुलिस ने फिलहाल लालती, रतनी के घर के करीबी एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।