फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Katra's team reached the finals after defeating Hathgam

Kaushambi News: हथगाम को हराकर फाइनल में पहुंची कटरा की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Katra's team reached the finals after defeating Hathgam
सौरई बुजुर्ग में जीत के बाद जश्न मनाते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
सौरई बुजुर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार कटरा व हथगाम की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें कटरा ने हथगाम को 118 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। 15 जनवरी को कटरा व महाकाल इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

हथगाम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए कटरा की टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए। अदनान की शतकीय पारी (105 रन), कप्तान राहुल (20), अर्जुन (24) की बदौलत टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया। हथगाम के फरान ने एक और अयान ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाब में हथगाम की पूरी टीम आठ ओवर में मात्र 82 रन ऑल आउट हो गई। अज्जू ने (8), एडसन (20), सैफी (16) रन बनाए। कटरा के सनी ने छह विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग पंकज और भानू ने की, स्कोरिंग समरजीत ने और कमेंट्री जितेंद्र ने की। आयोजक श्रवण आर्य ने बताया कि फाइनल मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed