{"_id":"65dc94167635fe9c130fd9fb","slug":"kataiya-won-by-52-runs-after-defeating-chail-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-108915-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चायल को हराकर कटैया 52 रन से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चायल को हराकर कटैया 52 रन से जीता
Mon, 26 Feb 2024 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 26 Feb 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
चायल को हराकर कटैया 52 रन से जीता
-- - फाइनल मुकाबला आज
संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली। राधेश्याम सिंह एवं साहित्य सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता कनैली का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। कटैया की टीम ने चायल को 52 रनों से हरा कर फाइनल मुकाबले में स्थान पक्का कर लिया।
कटैया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 20 ओवर में टीम ने सोनू रुमाली की बेहतर गेंदबाजी के दम पर 167 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में खेलने उतरी चायल की टीम 16.5 ओवर में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आयोजक टीम के सदस्य शिवबाबू सिंह ने 42 गेंद में 80 रन का योगदान देने वाले सोनू रुमाली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरुण सिंह, सुभाष केसरवानी, काका सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।