{"_id":"65a70cbde6fc932c4900df66","slug":"karari-youth-dies-in-saudi-arabia-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-7496-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: करारी के युवक की सऊदी अरब में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: करारी के युवक की सऊदी अरब में मौत
Wed, 17 Jan 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के एक युवक की सऊदी अरब में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। वह अरब से शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
करारी नगर पंचायत के चक हिंगुई निवासी जावेद अहमद (30) के पिता मो. शमीम की मौत हो चुकी है। जावेद कई साल से सऊदी अरब के दम्माम शहर में रहता था। चार माह पूर्व वह अवकाश लेकर करारी आया था।
एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन चक हिंगई में रहने के बाद जावेद पत्नी, मां शायरा बानो व छोटे भाई समीर को लेकर अपने मुंबई वाले घर चला गया।
14 जनवरी को वह मुंबई से वह वापस सऊदी अरब चला गया। इसके बाद 15 जनवरी की रात को सूचना आई कि जावेद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई थी। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों का बुरा हाल है।