फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kanthuva XI beat Ghoshi XI by 60 runs

Kaushambi News: कंथूवा एकादश ने घोषी इलेवन को 60 रनों से हराया

Tue, 06 Jan 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 06 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kanthuva XI beat Ghoshi XI by 60 runs
विकासखंड के कंथुआ गांव में सोमवार को युवा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शिक्षक रणविजय निषाद ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय लेकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला घोसी इलेवन व कंथुआ एकादश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर घोसी इलेवन के कप्तान आमिर ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंथुआ एकादश ने निर्धारित 10 ओवरों में 145 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोसी इलेवन की टीम 85 रनों पर सिमट गई और कंथुआ एकादश ने मुकाबला 60 रनों से जीत लिया। कंथुआ एकादश की ओर से कप्तान अर्जुन निषाद ने शानदार 46 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी अखिलेश और अजय ने निभाई, जबकि कमेंट्री मोहम्मद सरताज ने की और स्कोरिंग का कार्य शनि ने संभाला। इस दौरान विकास, अरुण चौधरी, मोहम्मद सरताज, ज्ञान सिंह, करन, अजय, राहुल निषाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed