{"_id":"699dfb9c3dc8ca9df50e6746","slug":"kanpur-ordering-colors-gulal-and-water-guns-from-delhi-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-137084-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कानपुर- दिल्ली से मंगा रहे रंग-गुलाल व पिचकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कानपुर- दिल्ली से मंगा रहे रंग-गुलाल व पिचकारी
Wed, 25 Feb 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
बालक चौरसिया दुकानदार
रंग पर्व होली के लिए थोक कारोबारी रंग-गुलाल व पिचकारी की खेप मंगाने के लिए बड़े शहरों का रुख करने लगे हैं। जिले में कानपुर, दिल्ली से इन वस्तुओं की खेप मंगाई जा रही है। वहीं, इस बार थोक बाजार में रंग और गुलाल का भाव पिछले साल के मुकाबले कुछ ज्यादा बोला जा रहा है। रंग पर्व का उत्साह ऐसा है कि लोग भाव के अंतर पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
होली के लिए मांग के मुताबिक थोक दुकानदार गुलाल ज्यादा मंगा रहे हैं। साथ ही पिचकारी, मुखौटे व पगड़ी की विभिन्न किस्में बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार भी गुलाल के भाव कुछ ज्यादा हैं लेकिन मांग भी बढ़ी है। ऐसे मांग के अनुसार माल मंगाया जा रहा है। यही नहीं सूखी होली खेलने वाले टेसू के फूलों से बना हर्बल रंग भी मांगा जा रहा है।
हर साल होली पर दिल्ली व कानपुर से रंग-गुलाल व पिचकारी मंगाते हैं। इस बार भी माल मंगाया है। कुछ आ गया है तो कुछ बुधवार शाम तक सामान आ जाएगा। पिछले साल के मुकाबले हर सामान का दाम बढ़ा है।
विज्ञापन
- श्यामबाबू केसरवानी, कारोबारी
इस साल भी कानपुर से होली के त्योहार के लिए रंग-पिचकारी समेत अन्य सामान मंगाया है। पिचकारी व मुखौटों संग पगड़ी भी मंगवाई है। बच्चे पिचकारी और पक्का रंग तो बड़े गुलाल मांग रहे हैं। टोपी भी उपलब्ध है। - बालक चौरसिया दुकानदार