{"_id":"5c213572bdec2256cc1bdc20","slug":"jogpur-pumps-canal-farmers-disappointed-in-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट में ही ‘फेल’ हो गया जोगापुर पंप कैनाल, किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट में ही ‘फेल’ हो गया जोगापुर पंप कैनाल, किसान मायूस
Tue, 25 Dec 2018 01:07 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी विकास खंड के किसानों के वरदान साबित होने वाला जोगापुर पंप कैनाल टेस्ट में ही फेल हो गया। पानी के फोर्स की वजह से कैनाल के पाइप में लीकेज हो गया है। अब बंगलुरु से मशीन मंगवाकर उसकी मरम्मत कराई जाएगी।
जोगापुर पंप कैनाल को लेकर कौशाम्बी विकास खंड के किसान काफी उत्साहित थे। कैनाल बनकर तैयार हुआ तो बिजली का अड़ंगा लग गया गया। टेवां से जोगापुर तक जाने के लिए बिजली की अलग से लाइन बननी थी। इसे लेकर जिलाधिकारी ने कई बार बिजली विभाग के अफसरों को फटकार लगाई। किसान भी धरना प्रदर्शन कर रहे थे। तमाम प्रयास के बाद बिजली की लाइन खींची गई। करीब सप्ताह भर पहले 45 क्यूसेक पानी की क्षमता के साथ पंप कैनाल चालू किया गया तो बाबा का पुरवा गांव के समीप पाइप लीकेज हो गया। स्थानीय स्तर पर खराबी ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। कैनाल के अवर अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि यह खराबी ठीक करने के लिए बंगलुरू से मशीन मंगवाई जा रही है। मशीन आने के बाद वाराणसी से विभाग के कुशल इंजीनियर खराबी को ठीक करेंगे। उम्मीद हैं कि दिसंबर में कैनाल हर हाल में चालू करा दिया जाए।
कैनाल को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
मंझनपुर। जोगापुर पंप कैनाल चालू नहीं होने से नाराज समर्थ किसान पार्टी के बैनर तले किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी का कहना है कि जिले में नहरों का जाल फैला है लेकिन किसी में पानी नहीं है। करारी और रामगंगा कमांड में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। धान क्रय केंद्रों में बिना कमीशन किसानों की फसल नहीं खरीदी जा रही। इस मौके पर रमाशंकर यादव, भैरव प्रसाद, दिलीप पांडेय, पंकज करवरिया, अखिलेश शर्मा, मनोज सोनी समेत तमाम किसान मौजूद रहे।