फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   jila panchayat sadsyon ki lag rahi boli

जिला पंचायत सदस्यों की लगने लगी बोली

Sun, 09 Jul 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 09 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat sadsyon ki lag rahi boli
election logo
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की रस्साकशी तेज हो गई है। आधे से ज्यादा सदस्य भूमिगत हैं। जो सामने हैं उनकी खरीद-फरोख्त की जा रही है। इनको दावत के बहाने बुलाकर दावेदार अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं। दावतों का यह दौर शनिवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। राजनीतिक दलों की निगाह इस चुनाव पर गड़ चुकी है। सपा के पूर्व विधायक वाचस्पति ने अपनी पत्नी मधुपति को सपा सरकार में जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया था। बड़ी शान से उन्होंने अध्यक्ष पद की कुर्सी पत्नी को दिलवाई थी। भाजपा सरकार आते ही राह में तमाम मुश्किलें खड़ी हो गईं।
विज्ञापन


अनामिका सिंह ने एकदम से मोर्चा खोल दिया था। नतीजतन मधुपति को इस्तीफा देना पड़ा था। यही कारण है कि अब 23 जुलाई को इस पद के लिए चुनाव होगा। पूर्व विधायक एक बार फिर से पूरी ताकत से मैदान में आ चुके हैं। हालांकि भीतर खाने भाजपा में आने के बाद भी भाजपाई वाचस्पति की राह में रोड़े अटकाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं अनामिका सिंह ने भी कुर्सी पर कब्जा करने के लिए चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 29 सदस्यों को वोट डालना है। इनमें से अधिकांश सदस्य अचानक भूमिगत हो गए हैं। कुछ सदस्य ही देखे जा रहे हैं। इन सदस्यों को शनिवार को एक दावत में बुलाया गया। दावत बहाना था। वोट को लेकर सीधे वार्ता हुई। कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। इससे दूसरा खेमा चिंतित है।

हालांकि दावत के बहाने बुलाए गए सदस्यों से क्या वार्ता हुई इसकी जानकारी दूसरे खेमे को है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शह और मात का खेल शुरू है। हालांकि चुनाव मैदान में कौन-कौन लोग हैं यह स्थिति 17 जुलाई को नामांकन के बाद ही साफ होगी।

 
सपा-बसपा की भी है पैनी नजर
सपा और बसपा की निगाह इस चुनाव पर है। सपा व बसपा के नेता फिलहाल इस चुनाव को लेकर अभी खामोश हैं। माना जा रहा है कि नामांकन के बाद इन दोनों पार्टियों के नेता सामने आएंगे। संभावना जताई जा रही है कि यदि भाजपा की ओर से मधुपति के नाम की घोषणा हुई तो सपा व बसपा के नेता दूसरे गुट में जा सकते हैं। पार्टी रणनीति के हिसाब से इस चुनाव में सपा-बसपा के सदस्य उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed