{"_id":"6068c7858ebc3e591e5b765c","slug":"jila-panchayat-candidates-list-will-fianlised-after-fift-april-kaushambi-news-ald303286976","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्यों के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा पांच अप्रैल के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्यों के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा पांच अप्रैल के बाद
विज्ञापन
jila panchayat candidates list will fianlised after fift april
मंझनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान के बाद से ही जिले में चुनावी बिगुल बज चुका है। दावेदारों ने गांवों में घर-घर दस्तक भी देनी शुरू कर दी है। अब भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के पैनल तैयार किए जा रहे हैं। सभी पार्टियां पांच अप्रैल के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगी। सबसे ज्यादा भाजपा में 150 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है।
जनपद में पंचायत चुनाव के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। 17 व 18 अप्रैल को नामांकन होंगे। पहली बार इस चुनाव में भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। टिकट के लिए चारों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, चुनाव में पार्टी के सिंबल का इस्तेमाल नहीं होगा, लेकिन पार्टी के नेता प्रचार में लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह ही जुटेंगे।
अध्यक्ष सीट एससी महिला के लिए आरक्षित होने से आगे आईं मां, भाभी और नवविवाहिताएं
मंझनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित होने से इस बार मां, भाभियां व नवविवाहिताएं चुनाव मैदान में उतर गई हैं। वह प्रमुख पार्टियों से भी टिकट के लिए दावेदारी कर रही हैं। अगर पार्टी टिकट नहीं मिलता है तो स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की भी उनकी तैयारी है।
विज्ञापन
बोले पार्टियों के जिलाध्यक्ष-
26 वार्डों पर करीब 150 आवेदन आए थे। जनपद स्तर पर अधिकतर वार्डों पर तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। कुछ वार्डों पर दो व चार नाम भी हैं। क्षेत्रीय कार्यालय को पैनलों की सूची भेज दी गई है। दस अप्रैल से पहले प्रत्याशियों की घोषणा संभव है। -अनीता त्रिपाठी-जिलाध्यक्ष, भाजपा
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी सपा काबिज हो इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। विधानसभावार कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी विभिन्न बिंदुओं पर स्क्रीनिंग कर रिपोर्ट जिला कमेटी को सौंपेगी। अब तक 95 आवेदन आ चुके हैं। दस अप्रैल तक सूची फाइनल की जाएगी। दयाशंकर यादव- जिलाध्यक्ष, सपा
जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के लिए अभी आवेदन लिए जा रहे हैं। चौथे चरण में जिले का मतदान होने के कारण दस अप्रैल के बाद ही संगठन अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। -संतोष गौतम-जिलाध्यक्ष, बसपा
जनपद का चुनाव चौथे चरण में है। इसलिए अभी दावेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। फिलहाल जिला पंचायत के सभी वार्डों से 40 आवेदन आ चुके हैं। पांच अप्रैल तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व की ओर से फाइनल सूची जारी की जाएगी।
अरुण विद्यार्थी, जिलाध्यक्ष-कांग्रेस