फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   jila karagar

जिला कारागार में मिला आल इज वेल

Mon, 28 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
जनपद एवं सत्र न्यायाधीश के साथ सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार कौशाम्बी का मुआयना किया। कार्यालय से लेकर अफसरों ने बंदी बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। अफसरों को जिला जेल में सब दुरुस्त मिला। डीएम ने बताया कि यह रूटीन मुआयना था, जो प्रतिमाह किया जाता है।
विज्ञापन

जनपद एवं सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र  के साथ जिला कारागार का मुआयना किया। इस दौरान न्यायिक और प्रशासनिक अफसरों ने अभिलेखों के साथ बंदियों की बैरक, रसोईघर, अस्पताल की जांच की। कैंटीन का मुआयना किया। बंदियों से भी पूछताछ करके वहां के हालात, गतिविधियों और सुविधाओं आदि की जानकारी अफसरों ने ली। अधिकारियों को जिला कारागार में सब कुछ ठीक-ठाक मिला। बता दें कि अभी दो दिन पहले ही जिला कारागार के एक बंदी के पास से मादक पदार्थ की बरामदगी हुई थी। मादक पदार्थ बंदियों को सप्लाई करने के मामले में बंदीरक्षक के खिलाफ जेल अधीक्षक ने मंझनपुर कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई है। इसके बाद से बंदीरक्षक फरार है। माना जा रहा है कि बंदी रक्षक के पास से मादक पदार्थ की बरामदगी और बंदियों को नशीला पदार्थ मुहैया होने के इसी खुलासे के बाद अफसरों ने सोमवार को जिला कारागार का मुआयना किया है। हालांकि डीएम, एसपी ने इस मुआयने को रूटीन जांच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed