फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jhunsi defeated Pipri in a thrilling match.

Kaushambi News: झूंसी ने रोमांचक मुकाबले में पिपरी को हराया

Wed, 27 May 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jhunsi defeated Pipri in a thrilling match.
मादपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का लुफ्त लेते हुए दर्शक। संवाद
मादपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पिपरी और झूंसी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में झूंसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिपरी को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पिपरी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी झूंसी की टीम निर्धारित ओवरों में 65 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शिवा ने सबसे ज्यादा 20 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं पिपरी के गेंदबाज सूरज ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र एक रन देकर तीन विकेट झटक लिए।
विज्ञापन

66 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपरी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। झूंसी के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाते हुए पिपरी की टीम को 62 रन पर ऑलआउट कर दिया। झूंसी के गेंदबाज विश्वास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास के बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के आयोजन में समाजसेवी प्रीतम पटेल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ओम सिंह पटेल, ईशू पटेल, विनोद पटेल, मतेंद्र, शुभम पटेल, शनि सिंह और संजीव सिंह आदि का सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed