फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jharkhu in Manjhanpur, which took place six months late

छह माह बाद लगी मंझनपुर में झाड़ू

Thu, 27 Sep 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Thu, 27 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। छह महीने से गंदगी और बजबजाती नालियों के बीच रहने को मजबूर हो चुके मंझनपुर के लोगों का विरोध रंग लाने लगा है। मंगलवार को धरना दे रहे लोग सदर विधायक लालबहादुर के आश्वासन पर माने थे। आठ दिन बाद मुख्यालय की सड़कों पर झाड़ू लगी तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


 मंझनपुर में करीब छह महीने से विकास कार्य नहीं हो रहे। चेयरमैन महताब आलम और अधिशाषी अधिकारी अंकिता पटेल के बीच मतभेद की वजह से सफाई कर्मियों को पगार तक नहीं दी गई थी। इसे लेकर 18 सितंबर से संविदा पर तैनात 24 सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। लगातार शिकायत और सभासदों के विरोध के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल रहा था। इसे लेकर कस्बे की जनता ने पंकज केसरवानी उर्फ गामा और अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यालय के मेन चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान उधर से गुजरे सदर विधायक लालबहादुर की गाड़ी को भी आक्रोशित लोगों ने रोक लिया। विधायक ने मौके पर एसडीएम सदर सतीश चंद्र और ईओ अंकिता पटेल को मौके पर बुलाया और बातचीत की। ईओ ने बताया सफाई कर्मियों का मानदेय उनके खाते में भेजा जा चुका है। इस पर एसडीएम ने सफाईकर्मियों को फटकारा और बुधवार को काम पर नहीं आने पर सेवा समाप्त किए जाने की चेतावनी दी। बुधवार को मंझनपुर से जिलाधिकारी आवास वाले मार्ग पर झाड़ू लगाई गई। इससे कस्बाइयों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed