{"_id":"6a48151186931036580b748a","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-a-merchants-house-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-144069-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: व्यापारी के घर से जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: व्यापारी के घर से जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
भरवारी कस्बे में व्यापारी के सूने घर में चोरी के बाद घटना की जांच करती हुई कोखराज पुलिस। संवाद
कोखराज के भरवारी कस्बे में परिवार के साथ हरिद्वार गए व्यापारी के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण, दो किलो चांदी के जेवर और 2.50 लाख रुपये नकदी पार कर दिया।
शुक्रवार सुबह पड़ोसी की सूचना पर व्यापारी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटना की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-24 शहीद गुलाब सेन नगर स्थित मेहता रोड निवासी व्यापारी राजेश बाबू केसरवानी 28 जून को परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। उन्हें चार जुलाई को लौटना था। राजेश के सूने घर को देखकर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात चोर घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर चेन, मंगलसूत्र, हार, नथ, लॉकेट, अंगूठियां समेत करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग दो किलो चांदी के जेवर और 2.50 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।
व्यापारी के भतीजे विकास केसरवानी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने मुख्य गेट का ताला टूटे होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर घर का सामान बिखरा मिला। सूचना पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घटना का स्थलीय निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।