{"_id":"68794b9dc13a420351022a97","slug":"jewellery-shop-theft-worth-lakhs-busted-three-arrested-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128050-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Fri, 18 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
कड़ाधाम कोतवाली के देवीगंज बाजार में 13 जुलाई की रात ज्वैलरी शॉप से हुई लाखों की चोरी में कड़ाधाम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने घटना का खुलासा किया। लिखा-पढ़ी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजवाया गया।
एएसपी के मुताबिक शरीफाबाद निवासी प्रमोद सोनी ने देवीगंज बाजार में जेवरात की दुकान खोल रखी है। 13 जुलाई की रात दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए थे। इसके बाद चोर बगल में रोशन अंसारी की किराना दुकान से 15 हजार रुपयेव पांच-पांच किलो काजू और बादाम समेट ले गए थे। कड़ाधाम पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू की।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व सर्विलांस की मदद से संदेह के दायरे में आए लोगों के मोबाइल की सीडीआर खंगाली गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह भानीपुर गांव स्थित ख्वाजा कड़क शाह दरगाह के समीप से फतेहपुर जनपद के हथगवां अंतर्गत कासिमपुर कटरा निवासी मो. मुदस्सिर, रेयाज अहमद निवासी बकरा मंडी मुट्ठीगंज प्रयागराज व सुमित गौतम निवासी ऊंचाहार, रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने चोरी का अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 1651 ग्राम चांदी के जेवरात, 15 हजार रुपये नकद व एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे तीनों सूरत शहर में रहकर वेल्डिंग का काम करते थे। रेयाज की रिश्तेदारी कड़ाधाम में है। लिहाजा वह अक्सर रिश्तेदार के यहां आते थे। प्रमोद सोनी ज्वैलरी शॉप के समीप वह एक दुकान में चाय पीते थे। यहीं से उन्होंने चोरी की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।
वेल्डिंग का काम करने के बावजूद चोरी के बारे में पूछने पर आरोपियों ने बताया कि ऊपरी खर्च के लिए वह घटना को अंजाम देते थे। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला कि मुदिस्सर के खिलाफ रायबरेली में दो चोरी, एक एनडीपीएस एक्ट व गैंगस्टर का केस दर्ज है। जबकि रियाज के खिलाफ प्रयागराज में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा चुका है।