फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jewellery, cash and other items stolen from a jewellery and grocery store

Kaushambi News: सराफा व किराना की दुकान से जेवर, नकदी, सामान चोरी

Tue, 15 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 15 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jewellery, cash and other items stolen from a jewellery and grocery store
कड़ाधाम क्षेत्र के देवीगंज बाजार मेंं चोरों ने रविवार रात सराफा व किराना की दुकान में सेंध लगाकर जेवर के साथ सामान समेट ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मीरपुर निवासी रोशन अंसारी ने देवीगंज बाजार में एसबीआई शाखा के समीप किराना की दुकान खोल रखी है। उन्होंने बताया कि रविवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात को चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाया। सेंध लगाकर अंदर घुसे चोरों ने दुकान में रखे 30 हजार रुपये,सिगरेट, गुटखा, मसाला, काजू, बादाम सहित करीब 20 हजार रुपये का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने इसके बाद बाजार में ही शरीफाबाद निवासी प्रमोद सोनी की सराफा शॉप को निशाने पर लिया। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान में घुसे चोरों ने 15 ग्राम सोना व 17 सौ ग्राम चांदी के जेवरात के अलावा 10 हजार रुपये ले गए। सुबह जब दुकानदार पहुंचे और बिखरा पड़ा सामान देखा, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर बाजार के अन्य कारोबारी और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुकानों का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed