{"_id":"587e6b994f1c1b3703f000c7","slug":"je-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जेई को नोटिस, एफआईआर कराने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जेई को नोटिस, एफआईआर कराने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर होने वाली बैठक से दो जेई गायब रहे। इससे नाराज डीईओ ने अवर अभियंताओं को नोटिस दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जवाब न दिया गया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह सोमवार को देर शाम विधान सभा सामान्य निर्वाचन की अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता बुधराज पाल व जिला पंचायत के अवर अभियंता मनीष कुमार अनुपस्थित रहे। इसकी जानकारी होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने मतदान अधिकारी कार्मिक डॉ. दिनेश कुमार सिंह को निर्देश दिया कि वह तुरंत अनुपस्थित अवर अभियंताओं को नोटिस जारी करें। संतोष जनक जवाब न मिलने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश भी दिया गया है।
इसके बाद चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों को डीईओ ने सचेत किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें उदासीनता बरतने वालों को कत्तई नहीं छोड़ा जाएगा। बैठक में उन्होंने सर्विलांस टीम, वीडियोग्राफी टीम व फ्लाइंग स्कॉट को निरंतर चौकसी बरतने रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों/रिटर्निंग आफीसरों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। बैठक में मतदान अधिकारी कार्मिक डॉ. दिनेश कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ डीके दोहरे, डीएसटीओ पन्ना लाल सहित सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद रहे।