फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   jan samvad

जन संवाद कार्यक्रम में किसानों से रूबरू हुए राजबब्बर

Thu, 22 Jun 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 22 Jun 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
jan samvad
कौशाम्बी
चक बख्तियारा गांव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर करीब 20 मिनट तक रुके। इस दौरान वह सीधे किसानों से मुखातिब हुए। किसानों के बीच जाकर उन्होंने सवाल पर सवाल किए। साथ ही उनसे जवाब भी मांगा। बिजली-पानी के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में रखा। किसानों ने भी खुलकर अपनी बात की और सुविधाएं न मिलने की बात कही।
विज्ञापन


   जन संवाद कार्यक्रम के मंच पर पहुंचते ही राजबब्बर ने माइक संभाला। बिना किसी औपचारिकता के वह किसानों के बीच माइक लेकर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने किसान राजेंद्र से पूछा कि क्या उनका कर्ज माफ हुआ।
विज्ञापन


 जवाब आया कि नहीं तो फिर पूछा कि सरकार तो यही कह रही थी कि वह किसी भी प्रकार से नुकसान होने पर लागत का ढाई गुना देंगे। क्या उन्हें ढाई गुना मुआवजा मिला? एक स्वर में लोग बोले की नहीं। राजबब्बर यही नहीं थमे। घूमकर दूसरी ओर पहुंचे और एक वृद्ध महिला से पूछा कि क्या आपको सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है? वृद्धा ने कहा कि नहर तो है, लेकिन कभी पानी नहीं देखा। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी झूठी सरकार को आप कब झेलेंगे। इस सरकार में किसान भी बेरोजगार हो चुका है। किसान आत्महत्या कर रहा है। कभी उत्तर भारत के किसानों की मिसाल दी जाती थी, आज उत्तर भारत का ही किसान बदहाल हो चुका है। इस दौरान उन्होंने कई किसानों से सीधे संवाद किया और उनसे सवाल कर जवाब भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed