फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   jalpari

जलपरी को गंगा में डुबोने की धमकी, युवक गिरफ्तार

Thu, 01 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 01 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
jalpari
other
कानपुर से गंगा में तैरते हुए वाराणसी के लिए रवाना हुई जल परी श्रद्धा शुक्ला को पिता के मोबाइल फोन पर डुबो देने की धमकी दिए जाने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद सैनी पुलिस जांच में जुट गई और शाम तक आरोपी कड़ा निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, आरोपी का कहना है कि उसने धमकी नहीं दी थी बल्कि स्वागत के लिए कालेश्वर घाट पर न रुकने पर श्राप दिया था।
विज्ञापन


कानपुर की रहने वाली श्रद्धा शुक्ला रविवार को गंगा में तैरती हुई वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। बुधवार की सुबह जलपरी तैरते हुए जिले के कड़ा स्थित कुबरी घाट पर पहुंची। इसी दौरान उसके पिता ललित शुक्ला के मोबाइल पर एक अनजान शख्स का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि श्रद्धा को कालेश्वर घाट पर रोक दें। इस पर जब ललित शुक्ला ने पुलिस की अनुमति बगैर रुकने से मना किया तो फोन करने वाले शख्स ने कहा कि तुम्हारी बेटी श्रद्धा गंगा में डूब जाएगी। धमकी भरे बोल सुनकर ललित परेशान हो उठे।
विज्ञापन


उन्होंने सैनी पुलिस से शिकायत की। मामले की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सैनी पुलिस ने नंबर सर्विलांस पर ले लिया। पता चला कि नंबर कड़ा के रहने वाले विनय पंडा का है। सैनी पुलिस ने विनय पंडा को गिरफ्तार कर लिया। विनय का कहना है कि कालेश्वर घाट पर भारी संख्या में लोग जलपरी के स्वागत में खड़े थे लेकिन जब वह नहीं रुकी तो जलपरी के पिता के मोबाइल पर फोन कर रुकने को कहा था। बात नहीं मानने पर जलपरी को गंगा में डूबने का श्राप दिया था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में लिखित तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ा के कुबरी घाट पहुंची जलपरी का जोरदार स्वागत
 कानपुर से गंगा में तैरते हुए निकली जलपरी बुधवार की सुबह कड़ा के कुबरी घाट पहुंची। जलपरी के आने की खबर मिलते ही घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची स्थानीय समाजसेवियों ने जलपरी का जोरदार स्वागत करते हुए चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया।


कानपुर की जलपरी श्रद्धा शुक्ला 28 अगस्त को गंगा में तैरते हुए इलाहाबाद तक के सफर पर निकलीं। तैरते हुए वह बुधवार की सुबह कड़ा के कुबरी घाट पर पहुंची तो देखने के लिए स्थानीय लोगों का तांता लग गया। जलपरी के आने की खबर मिलने पर समाजसेवी राका पंडा, विकास कुमार, मनोज कुमार भी घाट पर पहुंचे और चुनरी ओढ़ाते हुए 11 सौ रुपए की नकद धनराशि देकर उनका सम्मान किया। जलपरी के साथ दो नांव पर 11 सदस्यीय टीम भी साथ में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed