फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jai Shri Ram Jayakare echoes as soon as Ravana is killed

रावण वध होते ही गूंजे जय श्रीराम जयकारे

Thu, 10 Oct 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram Jayakare echoes as soon as Ravana is killed
Jai Shri Ram Jayakare echoes as soon as Ravana is killed - फोटो : KAUSHAMBI
रावण वध होते ही गूंजे जय श्रीराम जयकारे
विज्ञापन

मेले में निकली आकर्षक चौकियों को देखने के लिए उमड़े लोग
मंझनपुर, सरायअकिल, दारानगर व मनौरी में दशहरा मेला संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा बुधवार को मंझनपुर, सरायअकिल, दारानगर व मनौरी में धूमधाम से मनाया गया। सभी स्थानों पर दशानन का वध देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। अन्याय और अत्याचार के पर्याय रावण का अंत होते ही जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद मेले में आए लोगों ने एक से बढ़कर एक कलात्मक चौकियां देखींद्घ

विजयदशमी के दिन दशहरा मेले का आयोजन मंझनपुर, सरायअकिल व मनौरी बाजार आदि में होता है। मंगलवार को यहां मेले के दौरान रावण वध लीला का मंचन किया गया। इसे देखने के लिए दर्शकों से परिसर खचाखच भरा रहा। मंझनपुर में रावण का वध दुर्गा मंदिर स्थित मैदान में व सरायअकिल स्थित रावण मैदान में हुआ। इसी तरह मनौरी में दशानन का अंत मेले में सड़क पर किया गया। रावण का वध होते ही वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद लोगों ने मेले में निकाली गई कलात्मक चौकियों का आनंद उठाया। भोर मेले में लोगों ने जरूरी सामानों की भी खरीदारी की। इसी तरह दारानगर में रावण का अंत बुधवार को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed