फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ITI building built with 11 crores is now waiting for electricity

Kaushambi News: 11 करोड़ से बनाए गए आईटीआई के भवन को अब बिजली का इंतजार

Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
ITI building built with 11 crores is now waiting for electricity
मोहिउद्दीनपुर गौस स्थित नवनिर्मित आईटीआई। - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। पॉवर कॉरपोरेशन की हीलाहवाली से चायल में करीब 11 करोड़ रुपये से बने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन को अब तक बिजली नहीं मिल सकी। किरकिरी के बाद अभियंताओं ने काम शुरू किया। इसके पूरे होने के बाद ही भवन प्राविधिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन

दोआबा में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन ने चायल विधानसभा क्षेत्र में पांडा चौराहा कुबरी घाट के निकट आईटीआई की स्थापना की योजना बनाई थी। वर्ष-2020 में इसे मंजूरी मिली और 11.10 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू किया। भवन कई महीने पहले बन गया था, लेकिन इसे प्राविधिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर नहीं किया जा सका। कारण, भवन में बिजली का अभाव रहा। नवनिर्मित भवन तक बिजली पहुंचाने के लिए 15 खंभों की लाइन बननी है। इसके अलावा एक ट्रांसफार्मर भी परिसर में लगना है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सितंबर में ही पॉवर कॉरपोरेशन को इसके लिए 27.63 लाख रुपये का बजट दे दिया था। बजट मिलने के बाद भी पॉवर कॉरपोरेशन के अभियंताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे बिजली के कनेक्शन के साथ भवन को हैंडओवर करने का काम अटका रह गया। कुछ दिन पहले मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा, जिससे कॉरपोरेशन की खूब किरकिरी हुई। अब अभियंताओं ने काम शुरू किया। अब लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो लोक निर्माण विभाग ने पैसे भेजने के बाद उसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद वन विभाग से एनओसी मिलने में देरी हुई। लाइन के रास्ते में कुछ पेड़ आ रहे थे। इसलिए एनओसी जरूरी थी। काम लगभग पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को आपूर्ति शुरू हो जाएगी।-डीएन प्रसाद, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड चायल

पॉवर कॉरपोरेशन को सितंबर में ही बजट दे दिया गया था, लेकिन बिजली की लाइन बनाने का काम नहीं कराया गया। कुछ दिन पहले मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। इसके बाद काम शुरू हुआ। उम्मीद है कि एक-दो दिन में यह पूरा हो जाएगा। एक सप्ताह के अंदर भवन हैंडओवर भी कर दिया जाएगा।- एमएम मिश्र,एई, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed