{"_id":"62e5482942bf044e83042b17","slug":"itbp-jawan-injured-in-road-accident-dies-kaushambi-news-ald338312790","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल आईटीबीपी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल आईटीबीपी जवान की मौत
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के आईटीबीपी कैंप के बाहर खाना खाने के बाद टहलने निकले एक सिपाही को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
हरियाणा प्रांत के सोनीपत के महंगरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (30) आईटीबीपी में सिपाही थे। इन दिनों उनकी तैनाती पिपरी थाना क्षेत्र के रहीमाबाद आईटीबीपी कैंप में थी। वह पत्नी रीनू देवी के साथ यहीं पर रहते थे। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद वह कैंप के बाहर प्रयागराज-कौशाम्बी मार्ग पर टहल रहे थे।
इस दौरान प्रयागराज की तरफ से गुजर रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने प्रदीप कुमार को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रदीप को साथियों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात 11 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर शव कैंप के अधिकारियों को सौंप दिया। जवान की मौत से पत्नी की रो-रोकर हालत खराब है। विभागीय अधिकारियों ने जवान के शव को पैतृक गांव भेज दिया है।