फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ishita mari baaji, surya prakash second and Mukund stayed at third place

इशिता ने मारी बाजी, सूर्य प्रकाश दूसरे और मुकुंद रहे तीसरे स्थान पर

Thu, 25 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ishita mari baaji, surya prakash second and Mukund stayed at third place
Ishita mari baaji, surya prakash second and Mukund stayed at third place - फोटो : KAUSHAMBI
इशिता ने मारी बाजी, सूर्य प्रकाश दूसरे और मुकुंद रहे तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

-रिजवी कॉलेज करारी में वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से करारी के डॉ. एएच रिजवी पीजी कॉलेज में बुधवार को मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता (विचार प्रवाह) में जिले के आठ महाविद्यालयों के 16 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ‘सोशल मीडिया पर देशहित में प्रतिबंध जरूरी’विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क रखे। प्रतियोगिता में भवंस मेहता पीजी महाविद्यालय भरवारी की इशिता केसरवानी को प्रथम स्थान मिला। द्वितीय स्थान डॉ. एएच रिजवी कॉलेज करारी के सूर्य प्रकाश सिंह एवं तृतीय स्थान महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज ओसा के मुकुंद मिश्र को मिला। सांत्वना पुरस्कार डॉ. एएच रिजवी कॉलेज के तरुण कुमार त्रिपाठी व भवंस मेहता के रत्नेश कुमार को दिया गया। प्रतियोगिता में आठ महाविद्यालयों के 16 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

डॉ रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रबंधक करार्र हुसैन उर्फ राशिद रिजवी एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ एएसी द्विवेदी ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रबंधक ने कहा कि सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफार्म भी है और खराब भी। अच्छा इस मायने में कि इससे सूचना का आदान-प्रदान तेज हो गया है। हर चीज की जानकारी तुरंत मिल जाती है। मगर खराब यह है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जाने वाली सूचनाओं की वैधानिकता और सत्यता का सत्यापन नहीं होता है। इससे लोगों में अविश्वास बढ़ता है। किसी भी चीज की अति नुकसानदायक होती है। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय बहुत ही व्यापक और अहम है। इस पर जो चर्चा हुई है उससे काफी कुछ सीखने को मिला। मेरी शुभकामनाएं है कि प्रतिभागी मंडल और राज्य स्तर पर भी अपना नाम रोशन करें। अंत में निर्णायक मंडल के सदस्य भवंस मेहता के प्रोफेसर डॉ सतीश तिवारी, डॉ धर्मेंद्र अग्रहरि, राजकीय महामाया के असि. प्रोफेसर डॉ नीरज कुमार सिंह एवं रिजवी कॉलेज (डीएलएड) के प्राचार्य डॉ. राजेश सक्सेना ने परिणाम की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed