{"_id":"64a715ef23da4e92f401f92c","slug":"is-it-rahul-or-raginisex-change-is-not-clear-in-the-preliminary-report-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-868-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: संपादित- राहुल है या रागिनी...प्राथमिक रिपोर्ट में लिंग परिवर्तन स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: संपादित- राहुल है या रागिनी...प्राथमिक रिपोर्ट में लिंग परिवर्तन स्पष्ट नहीं
Fri, 07 Jul 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
राहुल से रागिनी बने युवक की प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट में लिंग परिवर्तन जैसी बात सामने नहीं आई। बृहस्पतिवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ ने भी परीक्षण किया। यदि दोनों रिपोर्ट अलग होती है तो प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में परीक्षण कराया जाएगा।
कौशाम्बी कोतवाली इलाके के रहने वाले राहुल ने आरोप लगाया था कि उसके प्रेमी ने शादी करने का वादा करके धोखे से उसका लिंग परिवर्तन करा दिया। मंदिर में दोनों ने शादी की। उसके साथ कुकर्म किया। अब अपनाने से इन्कार कर रहा है।
इस मामले में प्रेमी सतीश, उसके पिता और चाचा के खिलाफ तीन जुलाई को कुकर्म, गबन, मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना सीओ सिटी अभिषेक सिंह कर रहें हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर महेश चंद्र का कहना है कि जिला अस्पताल के बाद बृहस्पतिवार को उसका स्त्री रोग विशेषज्ञ से भी मेडिकल कराया गया। दोनों रिपोर्ट में यदि समानता नहीं पाई गई तो प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में प्लास्टिक सर्जरी विभाग में परीक्षण कराया जाएगा।
पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो अब तक मेडिकल में राहुल के किन्नर होने की बात पता चली। वहीं चर्चा रही कि कथित रागनी ने यह कहा कि वह सतीश को नहीं छोड़ सकती। चाहे वह शादी भी कर ले लेकिन उसका जीवन भर साथ निभाए।