{"_id":"649c92866ae68a47010f9624","slug":"invoice-of-295-overloaded-vehicles-in-55-days-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-616-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 55 दिन में 295 ओवरलोड वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 55 दिन में 295 ओवरलोड वाहनों का चालान
Thu, 29 Jun 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
खनिज वाहनों की ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। 55 दिन में अवैध परिवहन के खिलाफ चले अभियान के दौरान जिलेभर में 295 ओवरलोड वाहन पकड़े गए हैं। सीज कर इनके मालिकों से जुर्माना वसूला जा रहा है।
प्रशासन की ओर से गिट्टी-बालू के अवैध परिवहन पर सख्ती बरती जा रही है। डीएम सुजीत कुमार ने सख्त निर्देश दिया है कि ओवरलोड वाहन किसी भी तरह से जिले में प्रवेश नहीं करने चाहिए। अगर कोई भी वाहन शासन की मंशा के अनुरूप संचालित नहीं होता है तो उस पर कार्रवाई की जाए।
एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने मई में 100 व जून में 67, तो पीटीओ महेंद्र पांडेय ने मई में 95 और जून में 33 वाहन पकड़े हैं। इसमें महेवाघाट से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा है। महेवाघाट कोतवाल को इस मामले में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद