{"_id":"586e95f04f1c1b0765159477","slug":"intrelocking-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में धांधली, सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में धांधली, सचिव को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कौशाम्बी के कनैली गांव में बिल बाउचर व काटे गए चेकों की तिथियों में गड़बड़ी है। इसके अलावा बाजार भाव से डेढ़ गुना अधिक दाम पर ईंट खरीदे जाने का मामला पकड़ में आया है। बिल-बाउचर और मौके पर कराए गए काम में अंतर होने पर डीडीओ ने सेक्रेटरी को नोटिस दी है।
चालू वित्तीय वर्ष अंतर्गत कनैली ग्राम सभा में सात लाख की लागत से इंटरलाकिंग का काम कराया गया था। काम पूरा कराने के बाद खर्च धनराशि के बिल बाउचर का निरीक्षण बुधवार को जिला विकास अधिकारी डीके दोहरे ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि ईंट आने से पहले की तिथि में फर्म मालिक को चेक काट दिया गया जो नियमत: गलत है। दूसरी गड़बड़ी यह मिली कि दो हजार इंटरलाकिंग ईंट की कीमत 48 हजार रुपये दर्शाया गया है। कराए गए कार्यों और लगे बिल बाउचर में मिलान न होने से डीडीओ को गड़बड़ी की आशंका हुई। उन्होंने सेक्रेटरी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।