{"_id":"69ac7576a808dae15902e1d6","slug":"international-womens-day-120-girls-will-run-today-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-137624-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : 120 बालिकाएं आज लगाएंगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : 120 बालिकाएं आज लगाएंगी दौड़
Sun, 08 Mar 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में खड़ी कौशाम्बी की बालिका खिलाड़ी। स्रोत- कोच
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में रविवार को बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। फिट इंडिया महिला सप्ताह (स्मिता लीग) के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 120 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।
उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ कराई जाएगी। इसमें जिला स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं बालिका खिलाड़ियों के साथ ही विभिन्न स्कूलों की छात्राएं शामिल रहेंगी। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू होगी। आयोजन को लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली का संदेश भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। अब तक करीब 120 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की खिलाड़ी बढ़ाएंगी हौसला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली दौड़ प्रतियोगिताओं का हिस्सा राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी खिलाड़ी भी होंगी। खेलो इंडिया के कोच संदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार प्रतिभाग कर चुकी कोमल और एक बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कौशल्या भी शामिल होंगी।
इनके साथ ही प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकीं चांदनी, सुषमा, अनुष्का, अनुप्रिया, रचना व शिखा भी प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तर पर खेलने वाली माया, लक्ष्मी और मुस्कान भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी।