फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   International Mind-Body Wellness Day today

Kaushambi News: अंतरराष्ट्रीय मन-शरीर कल्याण दिवस आज

Sat, 03 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
International Mind-Body Wellness Day today
योगासन। स्रोत: इंटरनेट
हर साल तीन जनवरी को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय मन-शरीर कल्याण दिवस लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध की याद दिलाता है। यह दिवस खुद की देखभाल को प्राथमिकता देने और समग्र कल्याण की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ शरीर की मजबूत नींव है और इस संतुलन से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना संभव है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के मुताबिक आज के व्यस्त जिंदगी में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं लोगों में आम हो गई हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मन-शरीर कल्याण दिवस का मुख्य उद्देश्य जागरूकता फैलाना और शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के उपायों पर कार्य करना है। इसके लिए समूह योग सत्र आयोजित करके लोगों की स्वास्थ्य में योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डॉ. संजय सिंह ने कहा कि नए साल की शुरुआत में यह सबसे अच्छा समय है कि हम संकल्प लें कि खुद की देखभाल को सबसे ऊपर रखेंगे। मन और शरीर के सामंजस्य से जीवन अधिक खुशहाल और संतुलित बन सकता है। योग, ध्यान और अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों में भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाया जा सकता है।

इसके अलावा संतुलित आहार जैसे ताजे फल-सब्जियां, पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी का सेवन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखते हैं। नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद भी स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण हिस्से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed