{"_id":"64b4498c0e2aec2ef00dcc55","slug":"inter-district-two-smugglers-arrested-70-kg-ganja-recovered-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-1206-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अंतर जनपदीय दो तस्कर गिरफ्तार, 70 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अंतर जनपदीय दो तस्कर गिरफ्तार, 70 किलो गांजा बरामद
Mon, 17 Jul 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सिहोरी टोल प्लाजा के पास से बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 70 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत नौ लाख है। तस्कर खेप लेकर टोल प्लाजा के रास्ते प्रयागराज जा रहे थे।
शनिवार की रात एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह व इंस्पेक्टर कोखराज विनोद मौर्या पुलिस फोर्स के साथ सिहोरी टोल प्लाजा के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली की अपाचे सवार दो युवक गांजा लेकर टोल प्लाजा के रास्ते प्रयागराज जा रहे हैं। सूचना पर हरकत में आई पुलिस सभी वाहनों की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान युवक पुलिस को देख बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।
युवकों के कब्जे से दो बोरी में भरा 70 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर राज प्रताप सिंह व ननक पासी निवासी हसनपुर कसार, थाना सुल्तानपुर घोस, जनपद फतेहपुर बताए गए। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि पड़ोसी फतेहपुर से कौशाम्बी के रास्ते गांजे की खेप प्रयागराज जा रही थी। इस पर पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस ने लिखापढ़ी करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है।