{"_id":"668f1f3cd8def7e8ed0dc744","slug":"intelligence-team-will-investigate-englands-girls-chat-case-on-instagram-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113791-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: इंस्टाग्राम पर इंग्लैंड की युवती चैट मामले की जांच करेगी खुफिया टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: इंस्टाग्राम पर इंग्लैंड की युवती चैट मामले की जांच करेगी खुफिया टीम
Thu, 11 Jul 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
आजाद सिंह।
महेंद्र गांव निवासी युवक और इंग्लैंड की युवती के बीच इंस्टाग्राम पर हुए चैट मामले की जांच सर्विलांस और खुफिया विभाग की टीम करेगी। मंगलवार को युवक ने पुलिस से शिकायत की थी कि चैटिंग के बाद युवती ने मुंबई आने की सूचना देकर पैसों की मांग की है।
आजाद के मुताबिक, वह आठवीं पास है और प्राइवेट वाहन चलाकर दो बच्चों का भरण-पोषण करता है। एक जुलाई को उसके एक परिचित ने उसके इंटाग्राम अकांउट से किसी को मैसेज किया। इसके बाद इंग्लैंड के लीवरपूल में रहने वाली कथित ग्रेस मोर्गन नाम की युवती ने इंटरनेशनल कॉल के जरिए बात की।। अंग्रेजी समझ में न आने पर उसने फोन काट दिया तो व्हाट्सएप पर मैसेज आने लगे। युवती ने अपनी तस्वीरें भी भेजीं।
युवती की तरफ से भेजे जाने वाले मैसेज को आजाद किसी अन्य से पढ़वाया करता था। पिछले दिनों युवती ने इंग्लैंड से मुंबई आने की बात कही। बताया कि उसके पास पाउंड में काफी पैसों का चेक है। वह उसकी मदद करना चाहती है। चेक मुंबई में कैश नहीं हो पा रहा। इसके लिए 32 हजार रुपये मांगे गए। उसने यह भी कहा कि कैश मिलते ही वह युवक के घर आकर पैसे वापस कर देगी।
विज्ञापन
मामले की शिकायत पुलिस से की गई। इस बाबत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पैसा मांगे जाने से लग रहा है कि यह साइबर अपराध से जुड़ा मामला है। खुफिया विभाग को जांच के लिए लगाया गया है ताकि पता चल सके कि इस नाम पते (ग्रेसी मोर्गन) की युवती आठ जुलाई को मुंबई पहुंची या नहीं। इसके अलावा सर्विलांस टीम को भी नंबर को ट्रेस करने का निर्देश दिया गया है।
इनसेट
हाय या नो में ही चैट करता था
करारी। आजाद ने ग्रेसी मोर्गन से व्हाट्सएप चैट का जो स्क्रीन शॉट भेजा है, उसमें युवती की तरफ से अंग्रेजी की शुद्ध भाषा का इस्तेमाल किया गया है। जबकि आजाद ने चैट के जवाब में हाय (एचआई) या नो (एनओ) ही लिखा। संवाद