{"_id":"68cda862725487e3ec0801d7","slug":"instructions-to-improve-cleanliness-electricity-and-traffic-system-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-130445-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: साफ-सफाई, बिजली, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: साफ-सफाई, बिजली, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को कलक्टेट के उदयन सभागार में आगामी त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान साफ-सफाई, बिजली औ यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में सभी एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारियों से अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें पीस कमेटी की बैठकों, दुर्गा पूजा सुरक्षा समितियों और निरोधात्मक कार्रवाई की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार रूट मार्च करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए।
संभ्रांत नागरिकों से सुझाव प्राप्त कर डीएम ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने प्रतिमा स्थापित स्थलों एवं विसर्जन तालाबों की साफ-सफाई कराने का आदेश ईओ और पंचायतराज अधिकारी को दिया।
विज्ञापन
साथ ही अधिशासी अभियंता, विद्युत को निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों पर आवश्यकतानुसार बिजली के तार ऊंचे कराए जाएं और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सीएमओ को सभी सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट रखने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि अनुमति लेकर ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
प्रतिमा स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन, निर्धारित ध्वनि स्तर पर ही डीजे बजाने और अश्लील गाने न बजाने का विशेष ध्यान रखा जाए। एसपी ने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाते हुए उन्होंने कड़ाधाम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।