फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Inspector caught in beating of school manager's husband

Kaushambi News: स्कूल प्रबंधक के पति को पीटने में नप गए करारी इंस्पेक्टर

Sat, 30 Sep 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 30 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Inspector caught in beating of school manager's husband
मंझनपुर। फारियादियों के साथ अभद्र व्यवहार और स्कूल प्रबंधक के पति को पीटने के मामले में आखिरकार करारी इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह नप गए। एसपी ने उन्हें साइबर सेल का प्रभारी बनाया है। कौशाम्बी कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राम को करारी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा दो अन्य निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन



करारी इंस्पेक्टर रहे गणेश प्रसाद सिंह फरियादियों से अभद्र व्यवहार को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे। ताजा मामला करारी कस्बे के नेता नगर मोहल्ले की आशा देवी का था। आशा का कहना था कि उसने मोअज्जमपुर में स्कूल खोला है। 21 सितंबर को कार सवार कुछ लोग स्कूल पहुंचे और स्कूल वाहन से टक्कर होने की बात कहकर अभद्रता करने लगे। इसके कुछ देर बाद इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद पहुंचे। गेट पर मौजूद उनके पति धीरेंद्र को पीटने लगे। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन




आशा ने शिकायत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और आईजी चंद्रप्रकाश से की थी। इससे पहले कोतवाल का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह एक महिला फरियादी को जूते से पीटने की बाद कह रहे हैं। इन्हीं शिकायतों को लेकर एसपी ने बृहस्पतिवार रात इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद को वहां से हटाकर साइबर सेल का चार्ज दे दिया है। वहीं परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला तिवारी को कौशाम्बी कोतवाली का प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन में रहे इंस्पेक्टर सुभाष चौरसिया को एसपी ने विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed