{"_id":"592889924f1c1b7e4e536aa0","slug":"inspection-of-district-majistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गैर हाजिर मिले दस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गैर हाजिर मिले दस अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 27 May 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
िवविकास भवन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। उनको दस अधिकारी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। सबका वेतन रोकते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं निबंधक अल्प बचत अधिकारी, अपर जिला विकास अधिकारी, एक्सईएन आरईएस, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, बाल श्रम परियोजना के राजेंद्र कुमार और अमित कुमार अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। कार्यालय को साफ-सुथरा रखें। डीएम ने इसके बाद बैठक कर बाढ़ प्रभावित इलाके का ब्योरा मांगा। कहा कि दो दिन के भीतर संभावित बाढ़ से निपटने की कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। साथ ही बाढ़ चौकियों का भ्रमण कर वहां कर्मचारी तैनात करने का निर्देश दिया है। बैठक में तीनों एसडीएम के साथ सभी विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।