{"_id":"57f7f1834f1c1bcd4026fce2","slug":"inspection-in-koilaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सचिव ने रोका बीडीओ का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सचिव ने रोका बीडीओ का वेतन
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
meeting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण डॉ. अलका टंडन भटनागर ने शुक्रवार को चायल व कौशाम्बी ब्लाक का निरीक्षण किया। कोईलहा में निरीक्षण के दौरान बीडीओ चायल दुर्योधन नहीं पहुंचे तो प्रभारी सीडीओ से सवाल-जवाब किया। इसके बाद वेतन रोकने का निर्देश जारी कर दिया। विशेष सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।
हौसला पोषण योजना का हाल जानने के लिए विशेष सचिव डॉ. अलका टंडन भटनागर शुक्रवार को जिले के दौरे पर थीं। सबसे पहले वह कौशाम्बी ब्लाक के आंबाकुआ में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। इनके साथ प्रभारी सीडीओ देवेंद्र कुमार दोहरे, डीपीओ व एडीओ पंचायत रहे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमला देवी से पूछताछ की। बच्चों व गर्भवती महिलाओं को भोजन दिया गया था। पूछताछ करने के बाद विशेष सचिव चायल ब्लाक के कोइलहा गांव का निरीक्षण करने पहुंची। आंगनबाड़ी केंद्र, कुपोषित बच्चों आदि की जानकारी ली। इस दौरान चायल बीडीओ दुर्योधन गायब रहे। जबकि इसकी जानकारी प्रभारी सीडीओ ने एक दिन पहले ही चायल बीडीओ को दे दी थी। पूछताछ करने के बाद विशेष सचिव ने लापरवाही पर नाराजगी जताई। साथ ही प्रभारी सीडीओ को निर्देश दिया कि वह बीडीओ का वेतन रोक दें। प्रभारी सीडीओ ने यह कार्रवाई कर दी है।