फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Inquiry committee interrogated the student who was victim of teasing and caste harassment, statement of teache

कौशाम्बी : छेड़खानी व जातिगत उत्पीड़न की शिकार छात्रा से जांच कमेटी ने की पूछताछ, शिक्षकों का भी बयान दर्ज

Thu, 21 Mar 2024 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 06:27 PM IST
सार

आईटीआई मंझनपुर की फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी ट्रेड की छात्रा बृहस्पतिवार को एक बार फिर जांच कमेटी के सामाने पेश हुई। पीड़ित छात्रा ने अपने जांच टीम को उत्पीड़न का सबूत दिया। साथ ही इंसाफ की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Inquiry committee interrogated the student who was victim of teasing and caste harassment, statement of teache
जांच के लिए आईटीआई कॉलेज पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईटीआई मंझनपुर की फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी ट्रेड की छात्रा बृहस्पतिवार को एक बार फिर जांच कमेटी के सामाने पेश हुई। पीड़ित छात्रा ने अपने जांच टीम को उत्पीड़न का सबूत दिया। साथ ही इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित के मुताबिक वह पहले भी अलग- अलग जांच कमेटी के सामने पेश होकर अपनी बात रख चुकी है, लेकिन इंसाफ अभी तक नहीं मिला।

विज्ञापन






विज्ञापन







पीडिता का दावा है कि उसकी जीत के बाद से कैंपस में छात्राओं का उत्पीड़न करने वालों को सबक मिलेगा। जांच कमेटी ने आरोपित अध्यापकों एवम प्रिंसिपल से काफी देर तक पूछताछ की है। बता दें कि छात्रा करीब छह माह से प्रताड़ना के खिलाफ लड़ रही है। आरोपित शिक्षकों ने उसके साथ जाति सूचक बर्ताव किया। इतना ही नहीं उससे छोडखानी भी हुई। इसका मुकदमा मंझनपुर कोतवाली में दर्ज है। दो साल से उसे परीक्षा भी देने का अवसर नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

पश्चिमशरीरा इलाके की एक अनुसूचित जाति की छात्रा नें वर्ष 2022-23 में आईटीआई मंझनपुर में दाखिला लिया था। जून माह में होने वाली परीक्षा के दौरान छात्रा का प्रवेश पत्र नहीं आया। बताया गया कि सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रवेश पत्र नहीं आया है। दिसंबर में होने वाली बैक परीक्षा में छात्रा के परीक्षा दिलाने का वादा किया गया। इसके बाद भी छात्रा का प्रवेश पत्र नहीं आया।

छात्रा का आरोप है कि कॉलेज के शिक्षक विवेक तिवारी उसके साथ छेड़खानी करते थे। विरोध करने पर उन्होंने भविष्य खराब करने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पर प्रधानाचार्य केके. राम ने जांच कमेटी का गठन किया। मामले की जांच रिपोर्ट निदेशक को भेजी गई।

इस प्रकरण में 14 जनवरी को छात्रा की तहरीर पर सदर कोतवाली में आरोपी शिक्षक विवेक तिवारी के खिलाफ छेड़खानी का व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्राचार्य ने मामले में शिक्षक विवेक तिवारी व घ्रुव सिंह का वेतन रोक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed