{"_id":"61633bcb8ebc3e2ee33e76d3","slug":"innocent-death-due-to-drowning-in-pond-kaushambi-news-ald3178969171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में घर के पास स्थित तालाब में डूब कर मासूम की मौत हो गई। मासूम खेलते-खेलते तालाब की तरफ चला गया था। मासूम की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सिराथू कस्बे के वार्ड नंबर एक नया नगर निवासी पंचम लाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है।
पंचम के मुताबिक रविवार की शाम उसका ढाई वर्षीय बेटा नंदन घर के समीप तालाब के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह तालाब की तरफ चला गया। पैर फिसलने से मासूम गहरे पानी में समा गया। काफी देर तक मासूम घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। कुछ देर बाद मासूम का शव तालाब के पानी में उतराता मिला।
मोहल्ले वालों ने उसे पानी से बाहर निकाला और तसल्ली के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मासूम को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।