फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Innocent crushed by tractor, dies

मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Thu, 14 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Innocent crushed by tractor, dies
मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव में बुधवार दोपहर सड़क किनारे खेल रही एक मासूम को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

मखऊपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार उर्फ दिलावर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। बुधवार दोपहर उसकी छह वर्षीय बेटी रानी घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी। इसी बीच दरियापुर स्थित एक ईंट भट्टा से ईंट लाद कर प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने रानी को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिवार वाले बच्ची को लेकर नजदीक के निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed