फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   innocent boy crushed by bolero infront of district hospital while crossing road, hangama

जिला अस्पताल के समीप बोलेरो से कुचल कर मासूम की मौत, हंगामा

Mon, 23 Aug 2021 04:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 23 Aug 2021 04:13 PM IST
सार

सदर कोतवाली के नया पुरवा गांव जिला अस्पताल के पीछे हैं। रविवार शाम गांव में रहने वाले मूलचंद्र का पांच वर्षीय बेटा गोलू रोडवेज डिपो की तरफ से सड़क पार करके घर की तरफ आ रहा था।

विज्ञापन
innocent boy crushed by bolero infront of district hospital while crossing road, hangama
innocent boy crushed by bolero infront of district hospital while crossing road, hangama - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

जिला अस्पताल के समीप रविवार शाम सड़क पार कर रहे मासूम की बोलेरो से कुचल कर मासूम की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने सड़क में ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। लोगों का कहना था कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन अफसर कुछ नहीं कर रहे हैं। करीब दो घंटे तक चले जाम के बाद मौके पर पहुंचे सीओ के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के नया पुरवा गांव जिला अस्पताल के पीछे हैं। रविवार शाम गांव में रहने वाले मूलचंद्र का पांच वर्षीय बेटा गोलू रोडवेज डिपो की तरफ से सड़क पार करके घर की तरफ आ रहा था। इस दौरान मंझनपुर की तरफ से ओसा की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने गोलू को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इसकी जोरदार थी कि गोलू घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर छिटक कर जा गिरा। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी की रफतार बढ़ाकर मौके से भाग निकला। घटना देख स्थानीय लोग भाग कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गोलू की मौत हो चुकी थी। इसे लेकर लोगों की गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने ओसा मंझनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों तरफ से आवागमन बंद हो गया। सूचना पर सदर कोतवाल मनीष पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। लोगों का कहना है कि यहां स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले साल भी इसी स्थान पर भी एक बच्चे की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल बढ़ता देख मौके पर यातायात पुलिस, दो चौकी की फोर्स बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद सीओ सदर डॉ. केजी सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए अफसरों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। बाद में पुलिस ने गोलू के शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


एसपी ने ग्रामीणों को किया जागरूक
सदर कोतवाली के अंबावा पश्चिम प्राथमिक विद्यालय में आयोजित मिशन जागरूकता कार्यक्रम में एसपी राधेश्याम ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई भी छेड़खानी, छींटाकसी, अभद्रता करता है तो वह शांत न रहें, बल्कि इसकी जानकारी पुलिस दें। ताकि ऐसे शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने महिलाओं से कहा कि आज की बेटियां किसी भी मामले में पुरूषों से पीछे नहीं है। जरूरत है तो महिलाओं को जागरूक होने की। प्रधान पति ऐश अहमद उर्फ पप्पू ने भी मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधान सफीका बेगम, मंझनपुर कोतवाल मनीष पांडेय ने भी अपने विचार रखे।

innocent boy crushed by bolero infront of district hospital while crossing road, hangama

बोलेरो से मासूम की कुचलकर मौत के बाद हंगामा करते लोग। फोटो : KAUSHAMBI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed