फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Initiative to preserve folk culture, Nautanki workshop begins in SaraiAkil

Kaushambi News: लोक संस्कृति को सहेजने की पहल, सरायअकिल में नौटंकी कार्यशाला शुरू

Fri, 29 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 29 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Initiative to preserve folk culture, Nautanki workshop begins in SaraiAkil
सरायअकिल में आयोजित होने वाली लोककला की कार्यशाला में मौजूद कलाकार। संवाद
सरायअकिल कस्बे में लोक संस्कृति की गूंज सुनाई देने लगी है। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं सर्वस्व लोक कल्याण स्वैच्छिक संस्था कौशाम्बी के संयुक्त तत्वावधान में सृजन कार्यक्रम के तहत 10 दिवसीय लोक नाट्य नौटंकी कार्यशाला का शुभारंभ हनुमान वाटिका, पटेल चौराहा में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कार भारती कौशाम्बी इकाई के महामंत्री अनंत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि नौटंकी भारतीय लोक संस्कृति की आत्मा है और इस तरह की कार्यशालाएं युवाओं को अपनी मिट्टी और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। कार्यशाला में प्रतिभागियों को संवाद अदायगी, अभिनय, गायन, लोक वादन और मंच संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षक तेजेंद्र सिंह ने बताया कि अंतिम दिन प्रशिक्षार्थियों की तरफ से लोक नाट्य नौटंकी की प्रस्तुति भी दी जाएगी। अंत में संस्था प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed